Business News

ऑरक ने दक्षिण कोरियाई छात्रों के दौरे की मेजबानी की

Business Wire India

AURAK hosted a visit by students from Keimyung University, South Korea (Photo: AETOSWire)
AURAK hosted a visit by students from Keimyung University, South Korea (Photo: AETOSWire)

दि अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ रस अल खैमाह (एयूआरएके) के अंतरराष्ट्रीय छात्र कार्यक्रम ने छात्रों के एक समूह के दौरे की मेजबानी की। ये छात्र दक्षिण कोरिया के डेइगु स्थित केइमयंग विश्वविद्यालय के थे।  
 
इस प्रेस विज्ञप्ति में मल्टी मीडिया है। पूरी विज्ञप्ति यहां देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20200115005368/en/
 
ऑरक (एयूआरएके) ने दक्षिण कोरिया के केइमयंग विश्वविद्यालय के छात्रों के दौरे की मेजबानी की। (फोटो : एईटीओएसवायर)

ऑरक दौरे के दौरान 20 छात्रों, एक प्रोफेसर और दो कर्मचारी के समूह को विश्वविद्यालय और संयुक्त अरब अमीरात की संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिला। इनलोगों ने ऑरक स्नातकों और अंडरग्रेजुएट छात्रों के एक समूह से भी मुलाकात की। इन बच्चों की दिलचस्पी दक्षिण कोरिया की कला, संस्कृति, भाषा और परंपरा में थी जो उन्होंने साझा की।   

अरब विश्व  और खास कर संयुक्त अरब अमीरात की संस्कृति के बारे में जानने के साथ-साथ दक्षिण कोरियाई छात्रों की टीम को अरब के भोजन का स्वाद लेने और यहां की भाषा सीखने का  à¤®à¥Œà¤•ा मिला।
 
इस दौरे में ऑफिस ऑफ स्टूडेंट सक्सेस के एसोसिएट प्रोवोस्ट डॉ. डेनिसे गिफ्फोर्ड का स्वागत संदेश शामिल है।

ऑरक इस समय उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया की 20 से ज्यादा संस्थाओं में विदेश में पढ़ने के मौके की रेंज की पेशकश करता है। 

ऑरक ने 2017 में इनचियोन नेशनल यूनिवर्सिटी के साथ एक करार की जो इनचियोन, दक्षिण कोरिया में है। इसका मकसद छात्रों और फैकल्टी के विनिमय के साथ-साथ अनुसंधान में गठजोड़ से शैक्षिक और वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा देना है। यह करार संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण कोरिया के बीच सांस्कृतिक विनिमय का आधार भी मुहैया कराती है। इसके साथ ही यह दोहरे डिग्री प्रोग्राम के जरिए दोनों संस्थाओं के बीच करीबी संबंध की संभावना भी बनाती है।     

ऑरक के दक्षिण कोरिया के साथ दूसरे महत्वपूर्ण लिंक हैं। फरवरी 2016 में कोनकुक विश्वविद्यालय के साथ पहला दक्षिण कोरियाई साझेदार बना। इसका मुख्य कैम्पस सियोल में है। 2019 में ऑरक ने संगक्यून क्वान विश्वविद्यालय के साथ एक साझेदारी पूरी की। यह भी दक्षिण कोरिया की राजधानी में है।  à¤œà¤¨à¤µà¤°à¥€ 2017 में ऑरक ने केइमयंग विश्वविद्यालय के 16 छात्रों की अगवानी की। ये एक सांस्कृतिक विनिमय यात्रा के तहत रस अल खैमाह आए थे।

एयूआरएके मुनाफा न कमाने वाले सरकार के स्वामित्व वाला उच्च शिक्षा संस्थान है जो स्थानीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय समुदायों को उत्तरी अमेरिकी शैली की शिक्षा मुहैया कराता है। जो अरब के रिवाजों और परंपराओं से एकीकृत है। एयूआरएके को संयुक्त अरब अमीरात में शिक्षा मंत्रालय से लाइसेंस मिला हुआ है और दिसंबर 2018 से अमेरिका के सदर्न एसोसिएशन ऑफ कॉलेजेज एंड स्कूल्स कमीशन ऑन कॉलेजेज (एसएसीएससीओसी) से मान्यताप्राप्त है। एयूआरएके कुल 22 मान्यताप्राप्त अंडरग्रेजुएट और ग्रेजुएट प्रोग्राम की पेशकश करते हैं जो भिन्न विषयों की विस्तृत रेंज में हैं। 

**स्रोत : एईटीओएसवायर (AETOSWire)

स्रोत रूपांतर बिजनेसवायर डॉट कॉम (businesswire.com) पर देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20200115005368/en/
 
संपर्क :   
अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ रस अल खैमाह (एयूआरएके)
कैमल अबु योउस्सेफ, +97172468806
k.youssef@aurak.ac.ae
 
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।